Amazon Affiliate Marketing Program क्या है ?


नमस्ते दोस्तों आपका हमारे ब्लॉग "MY HINDI MENTOR" पर एक बार फिर से स्वागत है | आज हम आपको बताएँगे कि Amazon Affiliate Marketing Program क्या है और  इससे पैसे कैसे कमाए ?

Amazon Affiliate Marketing Program क्या है


दोस्तों जैसा कि हममे से अधिकतर लोगो को पता है कि AMAZON दुनिया की सबसे बड़ी इ-कॉमर्स साइट्स  से एक है | इसके द्वारा हम किसी भी सामान को ऑनलाइन खरीद सकते है और वो सामान हमारे दिए गए पते पर आसानी से  डिलीवर हो जाता है |

अमेज़न पर हर एक प्रकार का छोटा से बड़ा सामान आसानी से  मिल जाता है चाहे वो  इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट हो (मोबाइल्स कंप्यूटर इत्यादि ) , होम एप्लायंस प्रोडक्ट्स हो (टेलीविज़न,एयर कंडीशन,फ्रिज,वाशिंग मशीन इत्यादि), या  कपड़े , बेबी प्रोडक्ट्स , ऑटोमोबाइल के प्रोडक्ट्स (दो पहिया या चार पहिया गाडियों के सामान) , स्पोर्ट्स से जुड़े प्रोडक्ट्स, हेल्थ एंड ब्यूटी से जुड़े प्रोडक्ट्स, स्टेशनरी के प्रोडक्ट्स, बुक्स इत्यादि सामान अमेज़न पर आसानी से मिल जाते है |

दोस्तों क्या आप जानते है ? कि अमेज़न की  शुरुआत कैसे हुई  थी ?

चलिए हम आपको बताते है, अमेज़न के फाउंडर जेफ्फ बेजोस ने अमेज़न की शुरुआत एक गैराज़ से की थी |
Amazon.com की स्थापना जेफ्फ बेजोस ने 5 जुलाई 1994 को की थी | शुरुआत में इसको ऑनलाइन बुक स्टोर के रूप में शुरू किया गया था जो बाद में वीडियो डाउनलोड / स्ट्रीमिंग, एमपी 3 डाउनलोड / स्ट्रीमिंग, ऑडियोबुक डाउनलोड / स्ट्रीमिंग, सॉफ्टवेयर, वीडियो गेम  इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स, परिधान ,फर्नीचर बेचने इत्यादि के लिए विस्तारित किया गया |

Amazon Affiliate Marketing Program क्या है?

दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया कि अमेज़न क्या है और इसकी स्थापना कैसे हुई | अब बात करते है कि Amazon Affiliate Marketing Program क्या है ? 

तो दोस्तों जैसा कि आप सब जानते है कि अमेज़न दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन मार्केटप्लेस है उसी तरह इसका Affiliate Program भी सबसे बड़ा है | 

अमेज़न अपने Affiliate Program के तहत अपने वस्तुओ को बेचने पर वस्तुओ के मूल्य का एक हिस्सा कमीशन के रूप में देता है |

चूँकि अमेज़न दुनिया की  सबसे ज्यादा शॉपिंग की जाने वाली साइट्स में से एक है इसलिए लोगो का विश्वास अमेज़न के प्रति काफी ज्यादा है | Amazon Affiliate Marketing Program के तहत रजिस्टर करने के बाद आपको एक लिंक मिलता है जिसको आप अपने वेबसाइट,ब्लॉग या सोशल मीडिया पर शेयर करके पैसे कमा सकते हो | 

अगर आपके रेफरल लिंक से कोई अमेज़न पर जाता है तो वह खुद को ठगा हुआ नहीं महसूस करता है इसमें शामिल होने के लिए आपको कोई भी शुल्क देने की आवश्यकता नहीं होती |

Amazon के पास बेहतरीन रिर्पोटिंग सिस्टम है, इससे आपको हमेशा यह पता चलता रहेगा कि आपकी कौन सी लिंक काम कर रही है। और लोग कौन सा प्रोडक्ट खरीद रहे हैं ताकि आप उसमें बेहतर परिणाम के लिए उचित बदलाव कर सकें। आपके लिंक से अगर कोई खरीदारी करता है तो उस प्रोडक्ट का कमीशन सीधे आपके बैंक अकाउंट में आ जायेगा |




Amazon affiliate commission Rate :

दोस्तों हमने जाना कि अमेज़न एफिलिएट प्रोग्राम क्या है अब बात करते है कि अमेज़न अपने प्रोडक्ट को Sell करने का कितना Commission देती है |  तो दोस्तों मैं बताना चाहूँगा कि अमेज़न अपने प्रोडक्ट को Sell करने पर अधिकतम 12% तक का Commission देता है | नीचे दिए गए चार्ट में आप अलग -अलग प्रोडक्ट के कमीशन रेट को देख सकते है |

Amazon-affiliate-commission-Rate



Amazon Affiliate Program पर अकाउंट कैसे बनाये ?

तो दोस्तों हमने जाना कि अमेज़न एफिलिएट प्रोग्राम क्या हैं और इसका Commission rate क्या है  अब हम आपको बताएँगे कि Amazon Affiliate Program पर अकाउंट कैसे बनाते है ? 

तो चलिए शुरू करते है :


 #1. सबसे पहले आपको अमेज़न एफिलिएट की वेबसाइट पर जाना है जिसका लिंक हमने निचे दिया है |
      
        इस लिंक पर क्लिक करे :    Amazon Affiliate Marketing Program
       
 #2. इसके बाद आपको Join Now For Free पर क्लिक करना है |
   
Amazon-Affiliate-Sites


 #3. Join Now For Free पर क्लिक करने के बाद आप अमेज़न के Login Page पर पहुँच जायेंगे |
      
      यहाँ पर एक बात का आपको ध्यान रखना है कि अगर आप पहले से ही अमेज़न के शॉपिंग वेबसाइट  पर अपना रजिस्ट्रेशन किये है तो उसका ईमेल आईडी  और पासवर्ड डाल कर लॉग इन कर सकते है |
                                          
Amazon-Affiliate-Website



       दूसरा यह कि आपने अगर अमेज़न की शॉपिंग वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो आप Create your Amazon account पर क्लीक करके अपना अकाउंट बना सकते है | 



       Your Name : इसमें आपको अपना नाम लिखना है |



       Email :          इसमें आपको अपना ईमेल आई-डी डालना है |



       Password: इसमें आपको अपना पासवर्ड लिखना है जो भी पासवर्ड आप लिखना चाहते हो आप                                             लिख सकते हो |



       Password again : जो पासवर्ड आपने ऊपर लिखा है वही पासवर्ड आपको दोबारा इसमें लिखना है |



       Create your Amazon account: यह सबकुछ हो जाने के बाद आपको Create your                                                                             Amazon account पर क्लिक करना है |

             

       



                                              Create-Amazon-Affiliate-Account

          
 # 4. अब आपका अमेज़न शॉपिंग वेबसाइट पर अकाउंट बन गया है अब आपके सामने Amazon Associates Account का पेज खुलकर सामने आ जायेगा | अब इसमें आपको अपनी पूरी  डिटेल सही तरह से भरनी है |

 नोट: अगर आपका अमेज़न शॉपिंग वेबसाइट पर पहले से अकाउंट है और आपने अपना ईमेल आई-डी और पासवर्ड डालकर लॉग इन किया है तो आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस आएगा जिसमे आपके सामने "Select the payee address from your Amazon.com Address book" आएगा जिसमे आपके सामने आपका एड्रेस ऑटोमेटिकली दिखने लगेगा (Image no - 1 से समझ सकते है) 

अब आप चाहते है कि जो  एड्रेस उसमे दिख रहा है वो सही है तो आप उस एड्रेस को सेलेक्ट करके Next कर क्लिक कर सकते  है अन्यथा आप अपना दूसरा एड्रेस डालना चाहते है तो आपको Select Different Address पर क्लिक करना है  जिससे आपके सामने एक फॉर्म खुलकर आ जायेगा (Image no - 2 से समझ सकते है) 

इसके अलावा जिन लोगो का अमेज़न के शॉपिंग वेबसाइट पर अकाउंट पहले नहीं बना है और वो अभी अपना अकाउंट बनाये है  तो उनके सामने भी यही फॉर्म खुलकर सामने आएगा (Image no - 2 से समझ सकते है)  जिसमे आप अपना पूरा डिटेल भर कर Next पर क्लिक कर सकते है |


         
Amazon-Associates-Account
Image no - 1

Earn-money-with-Amazon-affiliate
Image no - 2

  • Payee Name : इसमें आपको अपना नाम लिखना है या जिसके नाम से यह अकाउंट बना रहे है उनका नाम लिखना है |
  • Address line :  इसमें आपको अपना पता लिखना है | 
  • City:    इसमें आपको अपने शहर या जिला का नाम लिखना है |
  • State, Province Or Region: इसमें आपको अपने राज्य का नाम लिखना है 
  • Postal Code : इसमें आपको अपने एरिया का पिन कोड डालना है |
  • Country: इसमें आपको अपने देश का नाम लिखना है |
  • Phone Number : इसमें आपको अपना मोबाइल नंबर लिखना है |
  • Who is the main contact for this account: इसमें आपको The Payee listed above को सेलेक्ट करना है | (अगर आप अपना अकाउंट बना रहे है तो The payee listed above अन्यथा आप किसी दुसरे का अकाउंट बना रहे है तो आपको Someone Else पर क्लिक करके उस व्यक्ति की इनफार्मेशन डालनी है )
  • For U.S. tax purposes, are you a U.S. person? : इसमें आप अगर U.S. के रहने वाले है तो आपको Yes अन्यथा आप यदि भारत के रहने वाले है तो आपको No पर क्लिक करने के बाद आपको Next Button पर क्लिक करना है |

# 5. Amazon Associate Account को भरने के बाद आपके सामने नया पेज खुलकर आ जायेगा इसमें अगर आपके पास खुद की कोई वेबसाइट है या कोई एप्लीकेशन हो तो उसका लिंक इसमें डालकर Add करना है उसके बाद  Next Button पर क्लिक करना है | 
 और अगर आपके पास वेबसाइट या एप्लीकेशन में से कुछ नहीं है तो आप चाहे तो अपने फेसबुक अकाउंट का लिंक या फेसबुक पेज का लिंक यहाँ पर डाल कर Add कर सकते है और उसके बाद Next Button पर क्लिक करना है |

Make-money-with-amazon-affiliate-marketing-program





# 6. ऊपर दी गयी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपके सामने नया पेज खुल जायेगा इसमें आपको अपनी प्रोफाइल डिटेल डालनी है | 



➤ What is your preferred associates Store ID? : इसमें आप चाहे तो अपना नाम डाल सकते है या आपकी कोई वेबसाइट है या एप्लीकेशन या फेसबुक पेज इनमे से कोई भी आप डाल कर अपना स्टोर आईडी बना सकते है |



➤ What are your websites or mobile apps about? : इसमें आपको अपनी वेबसाइट या एप्लीकेशन या अगर आपने अपना फेसबुक पेज का लिंक डाला है तो उसके बारे में आपको कुछ शब्द लिखने है | जैसे वो किसके विषय में है,क्या सर्विस है इत्यादि |



➤ Which of the following topics best describes your websites or mobile apps? : इसमें आपको अपनी वेबसाइट या एप्लीकेशन या अगर आप फेसबुक पेज का लिंक डाले है तो आपको Select primary Topic पर क्लिक करके उसके टॉपिक को सेलेक्ट करना है कि वो किस चीज़ के बारे में है | 



➤ What type of Amazon items do you intend to list on your websites or mobile apps? : इसमें आपको उन सभी Item को सेलेक्ट करना है जो आप Sell करना चाहते है |



➤ What type are your websites or mobile apps? : इसमें आपको Select primary type पर क्लिक करने के बाद यदि आपका वेबसाइट है,ब्लॉग है या कोई एप्लीकेशन है तो आपको A Content or Niche Website पर क्लिक करना है अन्यथा आपके पास यदि इनमे से कुछ नहीं है तो आप चाहे तो Other पर क्लिक कर सकते है | Select secondary type को आप चाहे तो अपने ब्लॉग या वेबसाइट के टॉपिक के अनुसार भर सकते है नहीं तो इसे Other पर सेलेक्ट करके छोड़ सकते है | या आप चाहे तो Secondary type को छोड़ सकते है |



➤ How do you drive traffic to your website(s)? : इसमें आपके पास अगर ब्लॉग, वेबसाइट या एप्लीकेशन है तो उसके लिए SEO, Blogs, social networks पर tick कर सकते हैं और यदि इनमे से आपके पास कुछ नहीं है और आपने अपने फेसबुक पेज के लिंक को डाला है तो आपको Social Network पर Tick करना है |



➤ How do you utilize your websites and apps to generate income? : इसमें आपकी वेबसाइट,ब्लॉग या एप्लीकेशन या फेसबुक पेज किस Method से Income करती है उसकी जानकरी देनी है |



➤ How do you usually build links? : इसमें आपको Content Management System पर क्लिक करना है|

➤ How many total unique visitors do your websites and apps get per month? : इसमें आपके वेबसाइट,ब्लॉग,एप्लीकेशन या आपके फेसबुक पेज पर Monthly Visitors कितने है वह आपको सेलेक्ट करना है |


➤ What is your primary reason for joining the Amazon Associates Program? : इसमें यदि आपके पास कोई वेबसाइट या ब्लॉग है तो आपको To monetize my site पर क्लिक करना है और अगर आपके पास यह नहीं है तो आप Other पर select कर दीजिये |

➤ How did you hear about us? : इसमें आपको यह सेलेक्ट करना है कि आपको इस वेबसाइट के बारे में कैसे पता चला तो इसमें आप अपने अनुसार कुछ भी select कर सकते है |

➤ Type the characters in the above image: इसमें आपको Captcha Image में दिए गये Word को लिखना है |

➤ Contract Terms: इसमें आपको You agree to the terms and condition पर Tick करके Finish वाले बटन पर क्लिक करना है |


Amazon-affiliate-commision-rate

Amazon-Affiliate

   
# 7. Finish Button पर क्लिक करने के बाद आपका अकाउंट सफलता पूर्वक Amazon Affiliate के लिए रजिस्टर हो जाता है | और आपके सामने कुछ इस तरह का इंटरफ़ेस सामने आता है (नीचे दिए गये स्क्रीनशॉट से समझ सकते है ) और इसके नीचे Enter your payment and tax information का ऑप्शन आएगा आप चाहे तो इसमें तुरंत अपना बैंक डिटेल डालने के लिए Now के Button पर क्लिक कर सकते है अन्यथा यदि आप चाहते है बाद में अपना बैंक डिटेल देना तो इसे Later पर क्लिक कर सकते है |


Amazon-affiliate-program


लीजिये अब आपका Amazon Affiliate Marketing Program पर अकाउंट बन गया है अब आपके पास अमेज़न द्वारा एक मेल आएगा जिसमे बता दिया जायेगा कि आपका अकाउंट  Approve हो गया है या नहीं |

यदि आपका अकाउंट Approve हो गया है तो अब आप पैसे कमाने के लिए तैयार हो गये है | अब आपको जो भी अमेज़न के प्रोडक्ट्स Sell करना हैं उस प्रोडक्ट का लिंक बनाकर आप उसे शेयर कर सकते है | 


 यह भी पढ़े -  इन गलतियों के कारण आपका Amazon Affiliate Account ससपेंड हो सकता है |

Amazon Affiliate  में अपने प्रोडक्ट का लिंक कैसे बनाये ?

# 1. इसके लिए आपको सबसे पहले Amazon affiliate Program के वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना है| 

# 2. उसके बाद आपको सर्च बॉक्स में जिस भी प्रोडक्ट को आपको Sell करना है उसका नाम सर्च बॉक्स में डालकर Enter करना है |

Amazon-associates-central


# 3. इसके बाद आपके सामने वह प्रोडक्ट आ जायेगा और उसके बगल में Get link का ऑप्शन दिखेगा उसपर आपको Click करना है |

# 4. Click करने के बाद आपके सामने 4 ऑप्शन आयेंगे Text and Image, Text Only, Image Only, Add to widget इनमे से जो भी आप्शन आपको चुनना है आप उसे Select करेंगे तो नीचे बॉक्स में आपको उस प्रोडक्ट का लिंक मिल जायेगा बस आपको उसे कॉपी करना है और आप जहां चाहे वहां पर इस लिंक को शेयर कर सकते है |

Amazon-associates-link-create


 यह भी पढ़े - अमेज़न एफिलिएट की 8 सख्त नीतिया जिनका पालन न करने पर आपका अकाउंट बंद हो सकता है |


हाँ तो दोस्तों आपको हमारा आज का पोस्ट कैसा लगा आज हमने बताया कि Amazon Affiliate Marketing Program क्या है और इससे पैसे कैसे कमाए ? उम्मीद है आपको हमारी आज की पोस्ट पसंद आई होगी अगर पसंद आई है तो आप हमारे पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करे, सब्सक्राइब करे और ऊपर दी गयी जानकारी में से अगर आपको कोई दिक्कत आ रही है या आपका अकाउंट नहीं बन पा रहा है तो आप हमे कमेंट करके बता सकते हैं| हम आपकी मदद करने की पूरी कोशिश करेंगे |

और आगे आने वाली पोस्ट में हम आपके लिए अमेज़न की पूरी सीरीज लेकर आयेंगे जिसमे हम आपको बताएँगे  कि आप Amazon से Extra Income कैसे कर सकते है और आपकी किन गलतियों से आपका अमेज़न एफिलिएट अकाउंट Suspend हो सकता है , और आप अपने एफिलिएट लिंक को सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर शेयर करके ज्यादा पैसा कैसे कमा सकते है |

इन सबके बारे में जानने के लिए हमारे ब्लॉग के साथ बने रहे और सब्सक्राइब जरुर करले ताकि हमारी हर नयी पोस्ट की जानकारी आपको सबसे पहले मिल जाये |

तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही मिलते है अगली पोस्ट के साथ तबतक के लिए 
अलविदा दोस्तों आपका दिन शुभ हो !

















Previous
Next Post »

No comments:

Post a Comment

किसी प्रकार के सुझाव या जानकरी के लिए आप हमे कमेंट करके जरुर बताये |