Corona Virus Effect : These Tech Gadgets Helps to fight COVID -19 Pandemic

Corona Virus Effect : These Tech Gadgets Helps to fight COVID -19 Pandemic


नमस्कार दोस्तों "My Hindi Mentor" में आपका एक बार फिर से स्वागत है| आज हम आपको बताने वाले कुछ अनोखे गैजेट्स के बारे में जो कोरोना वायरस महामारी से लड़ने में काफी मददगार साबित है|

दोस्तों जैसा कि आप सबको पता है कि Corona Virus वर्तमान समय में काफी ज्यादा बढ़ गया हैं| और भारत सरकार Corona Virus से लड़ने के साथ - साथ अब देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने में लग गयी है|

जिसके फलस्वरूप जो औद्योगिक क्षेत्र, छोटे व्यवसाय, कंपनिया इत्यादि कोरोना वायरस के कारण बंद हो गयी थी| उन्हें  सरकार के गाइड लाइन के साथ चालु करने का निर्देश मिल गया है| ऐसे में जो बिज़नस करने वाले व्यक्ति है वो अपने व्यवसाय में सैनीटाइजर, मास्क, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था करने के साथ ही सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे है| एवं जो लोग जॉब करते है वो भी ऑफिस जाते समय चेहरे पर मास्क, सोशल डिस्टेंस और सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे है|

इसके साथ ही सरकार ने आम जनता के लिए भी कुछ छूटे दी है जैसे - आवश्यक कार्य पड़ने पर ही बाहर जाना, सोशल डिस्टेंस का पालन करना,चेहरे पर मास्क लगाना, एवं जो लोग जॉब या बिज़नस करते है उनको अपने ऑफिस को सैनीटाइज करवाना, अपने कर्मचारियों को ऑफिस में आने से पहले उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करना, हाथो को सैनीटाइज करना इत्यादि नियम व् शर्तो का पालन करना|

Corona Virus का खतरा हम इसी बात से लगा सकते है कि यह किसी भी वस्तु के सतह पर जीवित रह सकता है| इससे बचाव का एक ही तरीका है सोशल डिस्टेंसिंग, इम्युनिटी बढ़ाने वाले चीजों को खाद्य पदार्थो का सेवन करना, चेहरे पर मास्क लगाना इत्यादि|

 कोरोना वायरस महामारी दुनिया भर के देशो को अपने यहाँ लॉक डाउन करने पर मजबूर तो कर ही दिया है साथ ही आम लोगो को भी सतर्क कर दिया है| लोग No -Touch टेक्नोलॉजी के तरफ आगे बढ़ रहे है|

वर्तमान समय में दुनिया भर की सॉफ्टवेर कंपनियां Corona Virus जैसी महामारी से लड़ने में मदद के लिए नए गैजेट्स का आविष्कार कर रही है| इन गैजेट्स की मदद से न सिर्फ आप सुरक्षित रहेंगे बल्कि आप जो भी वस्तु बाहर से खरीद कर ला रहे हो उसे भी सैनीटाइज कर सकते हो और अपने मोबाइल, घडी इत्यादि को भी सैनीटाइज कर सकते हो|

इन्टरनेट के माध्यम से सर्फ करने करने पर हमे कुछ उत्पाद मिले है जो रोगों से दूर रखने में आपकी मदद करेंगे वो उत्पाद क्या है चलिए हम आपको बताते है|



COVID -19 GADGETS :


#1. USB Rechargeable Nano Mister Humidifier Portable Cooling Mist Mini Face Humidifier Sprayer Facial Device


Portable-mini-face-humidifier
 इसका उपयोग कोरोना से पहले लोग ह्यूमिडिफायर के रूप में करते थे लेकिन वर्तमान समय में COVID - 19 की स्थिति के कारण लोग इसका इस्तेमाल सैनीटाइजर के रूप में कर रहे है| यह अभी काफी ट्रेंडिंग में चल रहा है| यह देखने में काफी छोटा सा है जो आपके पॉकेट में आराम से आ जायेगा और इसे आप यूएसबी केबल से चार्ज कर सकते है|

इस गैजेट्स में आप जब इसके ढक्कन को खोलेंगे तो उस ढक्कन में आपको सैनीटाइज लिक्विड डालना है | लिक्विड डालने के बाद आप इसके ढक्कन को बंद कर दे और इसमें आगे के तरफ एक पॉवर ऑन बटन है उसको आपको चालु करना है | उसके बाद इस गैजेट से धीमी -धीमी ठंडी हवा निकलती है जो लिक्विड के कम मात्रा को हवा के द्वारा काफी ज्यादा फैल देती है | जिसके द्वारा आप किसी भी वस्तु को सैनीटाइज कर सकते हो| यह उत्पाद आपको अमेज़न पर आसानी से मिल जाएगी |


#2. BPL Medical Technologies Bpl Accudigit F2 Non-Contact Infrared Thermometer (White)


Non-Contact-Infrared-Thermometer
यह गैजेट उन लोगो के लिए उपयोगी है जिनका कोई   व्यवसाय, ऑफिस, कंपनी हो इसके अलावा इसका इस्तेमाल मेडिकल के क्षेत्र में काफी ज्यादा है जैसे कि हॉस्पिटल, क्लिनिक, मेडिकल स्टोर इत्यादि|

इस गैजेट्स का उपयोग व्यक्ति के शरीर का तापमान देखने के लिए किया जाता है| वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं| वर्तमान समय में इसका उपयोग कोरोना संक्रमण का पता लगाने में किया जा रहा है|  यह भी अमेज़न पर उपलब्ध है| 






#3. Portable Sterilizer Box UV Sanitiser Box, UVC Disinfection Box with Wireless                Charger :




UV-Sterilizer-Box
यह गैजेट एक तरह का बॉक्स है जो मल्टी-फंक्शन कार्य करता है| इसका इस्तेमाल आप अपने फ़ोन को वायरलेस चार्ज के लिए कर सकते है इसके अलावा आप इसका इस्तेमाल फ़ोन की सतह पर लगे Bacteria,Germs को साफ़ करने के लिए कर सकते है |

यह आपके स्मार्टफ़ोन, ईरफ़ोन,घड़ी इत्यादि गैजेट्स की सतह पर रहने वाले कीटाणुओं को 99.9% मारने का दावा करता है|  यह गैजेट्स भी आपको अमेज़न पर मिल जायेगा|








#4. Kent Ozone Plastic Vegetable and Fruit Purifier (Medium, Silver)


Vegetable-and-Fruit-Purifier
यह  गैजेट बाज़ार की सब्जियों एवं फलों पर लगे हानिकारक केमिकल्स को हटाकर उसे शुद्ध एवं खाने योग्य बनाता है| वर्तमान समय में इस उपकरण का भी मांग काफी बढ़ गया है हाल ही में कोरोना संक्रमण के सब्जियों में पाए जाने के बाद लोग सब्जियों को बाज़ार से लाने के बाद उसे अच्छे से साफ़ कर रहे है कई लोग तो ऐसे भी थे जो डिटर्जेंट से साफ़ कर रहे थे| डिटर्जेंट से सब्जियों को साफ़ करना काफी घातक हो सकता है| इससे अच्छा है कि सब्जियों को गर्म पानी से धोया जाये या अपनी स्वास्थ्य की पूरी तरह से संतुष्टि के लिए आप इस उपकरण को खरीद सकते है| 
यह उपकरण सब्जियों और फलों पर लगे कीटनाशक केमिकल्स, Germs,Bacteria को पूरी तरह से साफ़ कर देता है जिससे आपके परिवार के लिए शुद्ध भोजन उपलब्ध हो जाता है| यह भी आपको अमेज़न पर मिल जायेगा|





#5. LARQ Bottle - Self-Cleaning Water Bottle and Water Purification System



Self-Cleaning-Water-Bottle
यह एक पानी का बोतल है जो बोतल के अंदर की सामग्री को ऑटोमेटिकली साफ़ कर देता है| यह बोतल बैक्टेरिया और वायरस को साफ़ करके पानी को पेय योग्य बनाता है|



यह बोतल पानी की बोतल के सामग्री को शुद्ध करने के लिए एक आतंरिक युवीसी किरणों का उपयोग करती है| जो एक बार इसके पॉवर बटन को दबाने पर 60 सेकंड में पानी को साफ़ करके पीने योग्य बना देगा| यह भी आपको अमेज़न पर मिल जायेगा|





#6. Hygienehook 


Hygiene-Hook

इस गैजेट की मदद से आप दरवाज़े के हैंडल को बिना छूए खोल या बंद  कर सकते है | इस गैजेट का आविष्कार ब्रिटेन के फर्नीचर डिज़ाइनर स्टीव ब्रूक ने किया है | यह गैजेट कोट हैंगर की तरह दिखाई देता है  | इस गैजेट का उपयोग आजकल काफी ज्यादा किया जा रहा है | यह भी आपको अमेज़न पर मिल जायेगा |












यह भी पढ़े -  Mitron App ने गूगल प्ले स्टोर पर अपने नए अपडेट के साथ वापसी की




हाँ तो दोस्तों, आपको हमारा आज का पोस्ट कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताये एवं ऐसे ही नयी जानकारी पाने के लिए हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे |

हम फिर एक नए पोस्ट को लेकर हाज़िर होंगे, तक के लिए अलविदा दोस्तों ! आपका दिन मंगलमय हो |













Previous
Next Post »

No comments:

Post a Comment

किसी प्रकार के सुझाव या जानकरी के लिए आप हमे कमेंट करके जरुर बताये |