Mitron App ने गूगल प्ले स्टोर पर अपने नए अपडेट के साथ वापसी की

is-mitron-app-indian,mitron-app-which-country-made,mitron-app-developer-name 


        

 * HIGHLIGHTS :

  • प्ले स्टोर पर अपने नए अपडेट के साथ वापस आया Mitron ऐप 
  • Mitron ऐप के निर्माता ने इसकी प्राइवेसी पालिसी को भी किया अपडेट 
  • Mitron ऐप के पाकिस्तानी होने का दावा झूठा 


Mitron ऐप ने एक बार फिर गूगल प्ले स्टोर पर वापसी कर ली है| इस बार यह एप्लीकेशन नए अपडेट के साथ-साथ अपनी प्राइवेसी पालिसी को भी अपडेट किया है| वर्तमान समय में इस एप्लीकेशन को गूगल प्ले स्टोर पर 4.2 * रेटिंग मिले है और इसके साथ इसके अबतक के कुल व्यूज 3,12,000 है| 

यह एप्लीकेशन टिक टोक का भारतीय संस्करण है जब यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर लिस्ट हुआ तो इसे एक महीने के भीतर ही 50 लाख लोगो ने डाउनलोड कर लिया| 

हाल ही में भारत में आयी चीन के विरोधो के बीच लोगो ने जब चीनी वस्तुओ का बहिस्कार करना शुरू किया| तब इसी चीज़ का फायदा Mitron ऐप को हुआ|  चूँकि यह ऐप भारत में बना था और यह टिक टोक से काफी मिलता जुलता ऐप था| जो फीचर टिक टोक में थे, वो सारे फीचर हुबहू इसमें भी थे| इसलिए जो लोग टिक टोक का इस्तेमाल कर रहे थे| वह उसकी जगह Mitron ऐप को डाउनलोड करने लगे| 


हालांकि Mitorn ऐप ने गूगल प्ले स्टोर के कुछ नियमो का उल्लंघन किया था|  जिसके फलस्वरूप गूगल ने इस ऐप को पिछले हफ्ते गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया था| और इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक खबर ज्यादा सुर्खियों में थी और वो थी कि इस एप्लीकेशन का पाकिस्तान के किसी डेवलपर ने भारत के डेवलपर को 34 डॉलर में बेचा था| लेकिन इस पर Mitron ऐप के निर्माता का कोई बयान सामने नहीं आया था जिससे यह पता लग सके कि जो खबरे मीडिया में उड़ाई जा रही है उसमे कितनी सच्चाई है|

लेकिन हाल ही में Mitron ऐप के निर्माता शिवांक अग्रवाल और अनिश खंडेलवाल ने indianexpress.com को दिए गए बयान में बताया कि Mitron ऐप गूगल प्ले स्टोर पर फिर से वापसी कर ली है और इस एप्लीकेशन का पकिस्तान से कोई सम्बन्ध नहीं है| दोनों ने बताया कि इस एप्लीकेशन का सोर्स कोड आस्ट्रेलिया की कंपनी Envato मार्केटप्लेस से ख़रीदा है| Envato एक मार्केटप्लेस है जहां यूजर लाइसेंस्ड कोड खरीद सकते है| 
दोनों ने बताया कि हमने इस मार्किट से एक टेम्पलेट भी ख़रीदा था| और हम Mitron के कोड बेस के क़ानूनी मालिक भी है|






हाँ तो दोस्तों, आपको हमारा आज का पोस्ट कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताये एवं ऐसे ही नयी जानकारी पाने के लिए हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे |

हम फिर एक नए पोस्ट को लेकर हाज़िर होंगे, तक के लिए अलविदा दोस्तों ! आपका दिन मंगलमय हो |





Previous
Next Post »

No comments:

Post a Comment

किसी प्रकार के सुझाव या जानकरी के लिए आप हमे कमेंट करके जरुर बताये |