जल्द भारत में लांच हो सकता है Nokia 5310 का नया अवतार

                     


⧪ Highlights :

Nokia 5310 Xpress Music (2007) का अपग्रेडेड वर्जन है Nokia 5310 (2020)

भारत में 16 जून को होगा लांच 


ड्यूल फ्रंट स्पीकर और म्यूजिक कंट्रोल साइड बटन के साथ होगा लांच 





nokia-5310-xpressmusic-2020,my-hindi-mentor
                                                          Image Source: nokia.com





हाल ही में आयी ताज़ा खबरों के अनुसार Nokia Xpress Music (2020) जल्द ही भारत में लांच होगा|

कंपनी ने इसकी लांच की तारीख का भी खुलासा कर दिया है| भारत में यह फ़ोन चार दिन बाद यानी 16 जून को लांच होगा| हालांकि अभी इस फ़ोन के कीमत का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फ़ोन की कीमत 3000रुपये के आस -पास होगी|


यह फ़ोन इसी साल मार्च महीने में पेश किया जा चूका है और यह फ़ोन 2007 में आयी Nokia Xpress Music का अपग्रेडेड वर्जन है जो कि नए अवतार में पेश किया जायेगा| नोकिया एक ऐसी कंपनी है जो स्मार्ट फ़ोन की बढ़ती लोकप्रियता के बावजूद अपने फीचर फ़ोन को बनाना बंद नहीं किया और अपने यूजर्स के लिए हर बार अपने नए फीचर फ़ोन को पेश कर रही है और इस बार Nokia 5310 Xpress Music (2020) को लेकर आ रही है|



कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर इस फ़ोन का रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है| जिसमे आप अपना नाम और ईमेल आईडी डाल कर रजिस्टर कर सकते है और जैसे ही यह फ़ोन लांच होगा आपके जीमेल आईडी पर कंपनी के द्वारा एक मेसेज आ जायेगा|  







Nokia 5310 के फीचर्स :



अगर Nokia 5310 के फीचर्स की बात की जाये तो इसमें स्क्रीन साइज़ 2.4 इंच के साथ QVGA कलर डिस्प्ले मिलेगा, इसके अलावा इस फ़ोन का प्रोसेसर मीडिया टेक के MT6260A चिपसेट के साथ आता है, फ्रंट में ड्यूल स्पीकर्स मिलेंगे और साइड में म्यूजिक कंट्रोल करने के लिए बटन मिलेंगे| 

यह फ़ोन 8 MB RAM और 16 MB के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है जिसको माइक्रो एस डी कार्ड की सहायता से 32 जी बी तक बढ़ाया जा सकता है | यह फ़ोन Series 30+ के ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है| 



नोकिया 5310 फ़ोन में आपको VGA कैमरा देखने को मिलेगा, इस फ़ोन में बैटरी 1200 mAH की मिलेगी जो कंपनी दावा करती है कि यह स्टैंडबाई टाइम में 30 दिन तक चलेगा| यह फ़ोन ड्यूल सिम के साथ आता है, एवं इसमें कलर ऑप्शन वाइट/रेड, ब्लैक रेड मिलेगा| इस फ़ोन में आपको MP3 प्लेयर और FM Radio जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे | इस फ़ोन का वजन 88.2 ग्राम है| एवं इसमें 3.5mm हैडफ़ोन जैक मिलेगा|



IN THE BOX  :

नोकिया 5310 (2020) के बॉक्स में आपको नोकिया 5310 फ़ोन के साथ 1200mAH की बैटरी मिलेगी| इसके साथ ही आपको Micro USB Charger मिलेगा जिससे आप अपने फ़ोन को चार्ज कर सकते है एवं म्यूजिक सुनने के लिए आपको ईरफ़ोन भी बॉक्स में मिलता है इसके अलावा Box में आपको इस फ़ोन का Quick Start Guide भी मिलेगा |






हाँ तो दोस्तों, आपको हमारा आज का पोस्ट कैसा लगा कमेंट करके जरुर बताये एवं ऐसे ही नयी जानकारी पाने के लिए हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे |

हम फिर एक नए पोस्ट को लेकर हाज़िर होंगे, तक के लिए अलविदा दोस्तों ! आपका दिन मंगलमय हो |


















Previous
Next Post »

No comments:

Post a Comment

किसी प्रकार के सुझाव या जानकरी के लिए आप हमे कमेंट करके जरुर बताये |