Here are the alternatives of 59 Chinese apps banned by India

नमस्ते दोस्तों आपका एक बार फिर से आपके पसंदीदा ब्लॉग "My Hindi Mentor" पर स्वागत है| आज का हमारा टॉपिक है "Here are the alternatives of  59 Chinese apps banned by India".


Here are the alternatives of  59 Chinese apps banned by India




दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग जानते है कि हमारे देश में चाइना के सामानों के बायकाट का ट्रेंड चल रहा है हर कोई चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहा है और अपने देश में बने सामानों का इस्तेमाल कर रहा है | 

और इसी बीच हमारे भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप को पूरी तरह से बैन कर दिया है | जो कि हमारी सुरक्षा के लिहाज़ से सही नहीं थे और हमारी निजी जानकारियों पर भी खतरा था |

इन्ही सभी समस्याओ को देखते हुए भारत सरकार ने आखिर इन चीनी एप्स को पूर्ण रूप से बैन कर दिया है| जो एप्स भारत सरकार ने बैन किये है उसका लिस्ट नीचे दिया गया है |

List of Chinese apps banned in India :

  1. Tik Tok
  2. Shareit
  3. Kwai
  4. UC Browser
  5. Baidu map
  6. Shein
  7. Clash of kings
  8. DU battery saver
  9. Helo
  10. Likee
  11. Youcam makeup
  12. Mi Community
  13. CM Browser
  14. Virus Cleaner
  15. Apus Browser
  16. ROMWE
  17. Club Factory
  18. Newsdog
  19. Beauty Plus
  20. WeChat
  21. UC News
  22. QQ Mail
  23. Weibo
  24. Xender
  25. QQ Music
  26. QQ Newsfeed
  27. Bigo Live
  28. SelfieCity
  29. Mail Master
  30. Parallel Space
  31. Mi Video Call - Xiaomi
  32. WeSync
  33. ES File Explorer
  34. Viva Video - QU Video Inc
  35. Meitu
  36. Vigo Video
  37. New Video Status
  38. DU Recorder
  39. Vault-Hide
  40. Cache Cleaner DU App studio
  41. DU Cleaner
  42. DU Browser
  43. Hago Play With New Friends
  44. Cam Scanner
  45. Clean Master - Cheetah Mobile
  46. Wonder Camera
  47. Photo Wonder
  48. QQ Player
  49. We Meet
  50. Sweet Selfie
  51. Baidu Translate
  52. Vmate
  53. QQ International
  54. QQ Security center
  55. QQ Launcher
  56. U Video
  57. V fly Status Video
  58. Mobile Legends
  59. DU Privacy
यह तो बात हो गयी कि कौन - कौन से चाइना के एप्लीकेशन भारत में बैन हो गए है अब बात करते है कि जो लोग इन एप्लीकेशन का उपयोग कर रहे थे उनके लिए कोई दूसरा विकल्प है या नहीं  |
तो चलिए हम आपको बताते है |

Here are the alternatives of  59 Chinese apps banned by India :

यहाँ हम आपको कुछ चाइनीज एप्लीकेशन के दुसरे विकल्प के बारे में बताएँगे जिनका उपयोग हम अक्सर अपने दैनिक जीवन में किया करते थे और कुछ एप्लीकेशन तो हमारी दैनिक जरूरत ही बन गयी थी | 

तो  आइये हम उन चाइनीज एप्लीकेशन के बारे में बात करते है जिनका उपयोग भारत में सबसे ज्यादा होता था चाहे वो मनोरंजन के लिए हो, ऑफिस वर्क के लिए हो या शॉपिंग एवं फोटोग्राफी के लिए हो हर एक कार्य में इन एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाता था |

Shareit / Xender : अक्सर हम लोग अपने मोबाइल फ़ोन के फाइल या किसी डाक्यूमेंट्स को दुसरे फ़ोन में भेजने के लिए इन एप्लीकेशन का यूज़ करते थे | लेकिन यह एक चाइनीज एप्लीकेशन था जिसकी वजह से हमारी भारत  सरकार ने इसे बैन कर दिया |  

अब हममे से जो लोग इस एप्लीकेशन को डाउनलोड किये थे वो इस एप्लीकेशन की बैन होने की वजह से काफी परेशान है और इसका दूसरा विकल्प ढूंड रहे है | लेकिन परेशान होने की जरुरत नहीं है दोस्तों हम इसका दूसरा विकल्प लेकर आये है जो कि भारत में बना है | आप निचे दिए गये इन एप्लीकेशन में से किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते हो |

Alternatives of Shareit / Xender :

1. SHAREall : इस एप्लीकेशन की मदद से आप अपने फ़ोन के फाइल या डाक्यूमेंट्स को किसी दुसरे फ़ोन में आसानी से भेज सकते है और इस एप्लीकेशन की अच्छी बात यह है कि यह एप्लीकेशन भारत की कंपनी Quantum4u Lab Pvt Ltd India द्वारा बनाया गया है |

2. Jio Switch : यह एप्लीकेशन भी भारत की जिओ कंपनी द्वारा बनाया गया है इस एप्लीकेशन की ख़ास बात ह है कि इसमें आपको किसी प्रकार का कोई ऐड देखने को नहीं मिलेगा और इसकी मदद से आप अपनी फाइल या डाक्यूमेंट्स को बड़ी ही आसानी से दुसरे फ़ोन में भेज सकते है |

3. Files by Google : यह एप्लीकेशन गूगल द्वारा बनाया गया फाइल मैनेजमेंट एप्लीकेशन है इसकी ख़ास बात यह है कि इसके द्वारा आप अपने फ़ोन में कई सारे काम कर सकते है जैसे कि - फाइल या डाक्यूमेंट्स को किसी दुसरे फ़ोन में भेजना, अपने फ़ोन में किसी भी फाइल या डाक्यूमेंट्स को इस एप्लीकेशन की मदद से जल्दी से खोज सकते हो एवं आपके फ़ोन में जो भी जंक फाइल्स पड़ी होंगी उन सबको यह क्लीन करके आपके फ़ोन के परफॉरमेंस को काफी अच्छा बनाता है |
Tik Tok / Likee / VMate : इन एप्लीकेशन के बारे में तो आप सभी लोगो को पता होगा कि यह एक Short Video बनाने वाली एक मनोरंजक एप्लीकेशन है | लेकिन कुछ लोग इस एप्लीकेशन का गलत फायदा उठाते थे | हमारे भारत सरकार ने इसे भी बैन कर दिया है |  

अब जो लोग इस एप्लीकेशन का उपयोग करते थे वो अब इसका उपयोग कभी नहीं कर पाएंगे हालाँकि नीचे दिए गये एप्लीकेशन को इसके विकल्प के रूप में उपयोग किया जा सकता है |

Alternatives of Tik Tok / Likee / VMate :

1. Chingari : जो लोग Tik Tok का इस्तेमाल करते थे वो अब इस एप्लीकेशन को अपने विकल्प के रूप में डाउनलोड करके इसका उपयोग कर सकते है | इस एप्लीकेशन की ख़ास बात यह है कि यह भी भारत में बना एप्लीकेशन है | इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है |

2. Roposo : इस एप्लीकेशन को भी Tik Tok के विकल्प के रूप में डाउनलोड किया जा सकता है | यह भी भारत में बना एप्लीकेशन है | ये भी गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है |

3. ShareChat : इस एप्लीकेशन की मदद से आप शार्ट विडियो बना सकते हो एवं इस एप्लीकेशन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये एप्लीकेशन भारत में हिंदी भाषा के अनुसार 15 लोकल भाषा में उपलब्ध है और प्ले स्टोर पर इसे 4.4 * की रेटिंग भी मिली हुई है | इसे भी Tik Tok की जगह इस्तेमाल किया जा सकता है |

4. Moj by Sharechat : यह एप्लीकेशन अभी हाल ही में लांच हुआ है जो कि ShareChat कंपनी द्वारा बनाया गया है | अबतक इसके एक लाख से अधिक लोग इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर चुके है |



Club Factory / Ali Express : यह एक ऑनलाइन शॉपिंग ऐप है | लेकिन यह चाइनीज ऐप है इसलिए इसके जगह आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन को इसके विकल्प के रूप में डाउनलोड कर सकते हो |

Alternatives of Club Factory / Ali Express  :

1. Flipkart :  यह एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट है इसका निर्माण भारत में हुआ था | इसकी मदद से आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है |  गूगल प्ले स्टोर पर इसका एप्लीकेशन आपको मिल जायेगा |

2. Amazon : यह भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट है इसकी मदद से आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है | यह भी आपको प्ले स्टोर पर मिल जाएगी |

3. Myntra : यह भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट है यह भी भारत में बनायीं गयी थी इस कंपनी का हेडक्वार्टर बंगलुरु,कर्नाटक (इंडिया ) में है | इसका भी एप्लीकेशन आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा | 

UC Browser / Apus Browser / CM Browser / DU Browser : यह सारे एप्लीकेशन एक इन्टरनेट वेब ब्राउज़र एप्लीकेशन है | इनके जगह पर आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन में से किसी एक को इन एप्लीकेशन के जगह पर डाउनलोड कर सकते है | 

Alternatives of UC Browser / Apus Browser / CM Browser / DU Browser :

1. Jio Browser : यह ब्राउज़र भारत की जिओ कंपनी ने बनाया है यह फ़ोन में काफी कम जगह लेता है | और यह काफी फ़ास्ट और सुरक्षित वेब ब्राउज़र  है |

2. Google Chrome : यह काफी पापुलर और सुरक्षित वेब ब्राउज़र है इसे गूगल कंपनी द्वारा बनाया गया है |

3. Duck Duck Go : इस वेब ब्राउज़र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें जो भी चीज़ आप सर्च करते है उसका डाटा यह कंपनी नहीं ट्रैक करती है और आपकी गोपनीयता बना कर रखती है | यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगी और यह भी आपके फ़ोन में जगह कम लेती है |

WeChat : यह एक मेसेजिंग एप्लीकेशन है इसके विकल्प कई सारे है नीचे दिए गये एप्लीकेशन में से आप किसी को भी अपने पसंद के अनुसार डाउनलोड कर सकते  है |

Alternatives of WeChat :

1. Whatsapp : यह एक बेहद पापुलर मेसेजिंग एप्लीकेशन है इसके द्वारा आप किसी को भी मैसेज भेज सकते है, डॉक्यूमेंट, विडियो, ऑडियो फाइल इत्यादि भेज सकते है एवं आप इसपर विडियो कॉल,ऑडियो कॉल भी कर सकते है | 

2. Telegram : यह भी काफी फेमस एप्लीकेशन है इसके द्वारा भी आप मैसेज कर सकते है एवं इसके अलावा और भी कई सारे फीचर्स दिए गये है जो भी फीचर्स आपको व्हात्सप्प में देखने को मिलेंगे वो सारे इसमें भी मिलेंगे एवं इसके अलावा इसमें और भी कई सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे |

CamScanner : मेरे ख्याल से इस एप्लीकेशन का उपयोग हर इंसान करता था चाहे वो शिक्षा का क्षेत्र हो, या व्यावसायिक क्षेत्र हो यहाँ तक कि गवर्मेंट में काफी सारे लोग इसका इस्तेमाल करते थे |

जब किसी डॉक्यूमेंट को व्हात्सप्प करना होता था तो उससे पहले लोग डाक्यूमेंट्स को स्कैन करने के लिए इस एप्लीकेशन का उपयोग करते थे | अब जबकि भारत सरकार ने इस एप्लीकेशन को भी बैन कर दिया है तो इसके भी कई सारे विकल्प है | जोकि नीचे दिए गये है |

Alternatives of CamScanner :

1. Doc Scanner : इसके द्वारा आप किसी भी डाक्यूमेंट्स को स्कैन कर सकते हो | एवं कई सारे कार्य कर सकते है | इसे आप CamScanner की जगह पर इस्तेमाल कर सकते है |

2. Adobe Scan : इसे भी आप डाक्यूमेंट्स को स्कैन करने के लिए इस्तेमाल कर सकते है | यह भी गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

3. Microsoft Office lens : यह भी काफी अच्छा एप्लीकेशन है इस एप्लीकेशन को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बनाया है इसे भी आप अपने विकल्प के रूप में इस्तेमाल कर सकते है | यह भी गूगल प्ले स्टोर पर आपको मिल जायेगा |

WPS Office : इस एप्लीकेशन के द्वारा आप किसी भी डाक्यूमेंट्स को खोलने में काम आता था | जैसे कि पॉवरपॉइंट प्रेजेंटटेसन खोलना,एक्सेल शीट को खोलना, पीडीएफ डाक्यूमेंट्स को खोलना इत्यादि के काम आता था |  इसके जगह पर आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते है |

Alternatives of WPS Office :

1. Microsoft Office 365 : यह एक US Based एप्लीकेशन है यह बिलकुल फ्री एप्लीकेशन है अगर आपको ऑफिस से सम्बंधित कोई काम करना है जैसे कोई एक्सेल फाइल खोलनी है, वर्ड फाइल खोलनी है, पीडीएफ फाइल खोलनी है या कोई पॉवर पॉइंट प्रेजेंटेसन खोलनी है | इस एप्लीकेशन से आप यह सारे कार्य कर सकते है इसके अलावा इसमें और भी कई सारे फीचर्स देखने को मिल जायेंगे | इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है |

2. Office Suite : इसका भी इस्तेमाल आप WPS Office के विकल्प के रूप में कर सकते है इसके सारे फीचर्स लगभग -लगभग MS Office से मिलते जुलते है | इस एप्लीकेशन की खासियत यह है कि यह आपके फ़ोन में जगह कम लेगा | यह एप्लीकेशन भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

Viva Video : इस एप्लीकेशन के कई सारे विकल्प आपको मिल जायेंगे यह एक विडियो एडिटिंग एप्लीकेशन था जो कि अब भारत में बैन कर दिया गया है | नीचे दिए गये विकल्पों में से आप किसी को भी डाउनलोड कर सकते है |

Alternatives of Viva Video :

1. Kine Master : यह एप्लीकेशन साउथ कोरिया की है जो कि विडियो एडिटिंग के लिए काफी अच्छा है इसे आप Viva Video की जगह पर इस्तेमाल कर सकते है |

2. Power Director : यह भी काफी बेहतरीन विडियो एडिटिंग एप्लीकेशन है इसको भी आप इस्तेमाल कर सकते है | यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगी |

3. FilmoraGo : यह भी एक पापुलर विडियो एडिटिंग एप्लीकेशन है जिसके द्वारा आप अपने यूट्यूब,फेसबुक और इन्स्टाग्राम पर विडियो को एडिट करके पोस्ट कर सकते हो | इसमें आपको कई सारे बेहतरीन इफेक्ट्स मिल जाते है | यह एप्लीकेशन भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |


Beauty Plus : यह भी एक चाइनीज एप्लीकेशन थी जिसका उपयोग लोग सेल्फी लेने के लिए यूज़ करते थे इसके जगह पर आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन को यूज़ कर सकते है |

Alternatives of Beauty Plus

1. B612 : इस एप्लीकेशन का उपयोग आप सेल्फी फोटोज या वीडियोज के लिए कर सकते हो | यह काफी पापुलर एप्लीकेशन है यह भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जाएगी |

2. Candy Camera : यह भी एक सेल्फी कैमरा एप्लीकेशन है इसमें आपको कई सारे फीचर्स देखने को मिल जाते है | जैसे कि Beautification Tools, Stickers, Beauty Filters इत्यादि | यह भी काफी फेमस एप्लीकेशन है इसे भी आप गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हो | 

Turbo VPN : यह भी एक चाइनीज एप्लीकेशन है | इसका उपयोग मुख्य रूप से इन्टरनेट की ब्राउज़िंग हिस्ट्री को छिपाने के लिए एवं प्राइवेट ब्राउज़िंग के लिए किया जाता था |  इसके जगह पर आप नीचे दिए एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है |

Alternatives of Turbo VPN :

1. Proton VPN : इसका उपयोग आप Turbo VPN के जगह पर कर सकते है | यह एप्लीकेशन स्वीटजरलैंड बेस्ड कंपनी द्वारा बनाया गया था | और जब कोई भी एप्लीकेशन स्वीटजरलैंड या यूरोप से आती है | तो वो एप्लीकेशन काफी सुरक्षित मानी जाती है | क्यूंकि वहाँ पर डाटा प्रोटेक्शन को लेकर काफी सख्त कानून का पालन होता है | जिससे कि आपके मौलिक अधिकार जो है वो भी सुरक्षित रहते है | इस एप्लीकेशन को भी आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है |

2. Thunder VPN : इस एप्लीकेशन को भी आप Turbo VPN एप्लीकेशन के जगह पर डाउनलोड कर सकते है यह भी आपको प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

   
Vault-Hide / App Lock : यह एप्लीकेशन आपके फ़ोन के एप्लीकेशन को लॉक करने के साथ - साथ फोटोज और विडियो को छुपाने के काम आता था | हालांकि यह दोनों एप्लीकेशन चाइनीज थे इसलिए इन्हें भी बैन कर दिया गया है | इसके जगह पर आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हो |

Alternatives of Vault-Hide / App Lock :

1. keepsafe Photo Vault : इस एप्लीकेशन को आप Vault App या App Lock के जगह पर डाउनलोड कर सकते हो इसमें आपको वो सभी एप्लीकेशन मिलेंगे जो आपको इन एप्लीकेशन में मिलते थे | इस एप्लीकेशन में आपको एप्लीकेशन को लॉक करने की सुविधा नही मिलती है बाकी सारे फीचर्स जैसे कि फोटो, विडियो या किसी डाक्यूमेंट्स को आप इस एप्लीकेशन में छुपा सकते है | यह एप्लीकेशन आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा | 

2. LOCKit : इस एप्लीकेशन में आपको एप्लीकेशन को लॉक करना,फोटो और विडियो को छुपाना, इत्यादि फीचर्स देखने को मिल जाते है | इस एप्लीकेशन को आप Vault Hide या App Lock एप्लीकेशन के जगह पर इस्तेमाल कर सकते है | ख़ास बात यह है कि यह एप्लीकेशन आपके फ़ोन में काफी कम जगह लेता है | यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

Clean Master / DU Cleaner : इस एप्लीकेशन का उपयोग फ़ोन में जंक फाइल्स को हटाने, कैशे क्लियर करने और फ़ोन के  परफॉरमेंस को बूस्ट करने के लिए किया जाता था | हालांकि यह दोनों एप्लीकेशन चाइनीज है इसलिये आप इसकी जगह पर नीचे दिए गये एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते है |

Alternatives of Clean Master / DU Cleaner :

1. CCleaner : इस एप्लीकेशन को आप Clean Master एवं DU Cleaner के जगह पर इस्तेमाल कर सकते है | यह एप्लीकेशन आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

2. Norton Clean : इस एप्लीकेशन को भी आप चाहे तो डाउनलोड कर सकते है | यह भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

UC News : इस एप्लीकेशन का उपयोग न्यूज़ पढने के लिए किया जाता था | इस एप्लीकेशन को भारत में काफी ज्यादा पसंद किया गया था लेकिन यह भी चाइनीज एप्लीकेशन था इसलिए इसके जगह पर आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है |

Alternatives of UC News :

1. Google News :  यह एप्लीकेशन गूगल कंपनी के द्वारा बनाया गया है | इस एप्लीकेशन के माध्यम से आप न्यूज़ पढ़ सकते है | यह आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

2. Dailyhunt : यह एक भारतीय न्यूज़ एप्लीकेशन है | इसे भारत में बनाया गया है | इस एप्लीकेशन की ख़ास बात यह है कि यह हिंदी भाषा के अनुसार 14+ लोकल भाषा में उपलब्ध है | जिससे आप किसी भी लोकल भाषा में न्यूज़ पढ़ सकते है | इस एप्लीकेशन के भारत में यूजर 100 मिलियन प्लस है, और प्ले स्टोर पर रेटिंग 4.2* स्टार मिली है | इसे आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है |   


Baidu Translate : यह एक ट्रांसलेट एप्लीकेशन है इसके जगह पर आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है |

Alternatives of Baidu Translate :

1. Google Translate : यह काफी फेमस ट्रांसलेट एप्लीकेशन है | इसे भी गूगल कंपनी ने बनाया है | इसके द्वारा आप विश्व के 103 प्लस भाषा में अपने टेक्स्ट को ट्रांसलेट कर सकते हो | इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है |

2. Microsoft Translate : यह एप्लीकेशन माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा बनाया गया है | यह भी एक ट्रांसलेटर एप्लीकेशन है | इसे भी आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है |


Parallel Space : इस एप्लीकेशन का उपयोग फोन में मल्टीपल अकाउंट को चलाने के लिए किया जाता था|जैसे कि एक ही फ़ोन में व्हात्सप्प, इन्स्टाग्राम, और  फेसबुक के एक साथ दो अकाउंट को चला सकते है |

इसके अलावा और भी कई सारे एप्लीकेशन को मल्टीपल तरीके से उपयोग कर सकते है | यह एप्लीकेशन भी अब बैन हो गया है तो इसके जगह पर आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते है |

Alternatives of Parallel Space :

1. Clone App : इस एप्लीकेशन का उपयोग आप Parallel Space की जगह पर कर सकते हो | इसकी गूगल प्ले स्टोर पर  4.4* स्टार की काफी अच्छी रेटिंग  है |  

2. 2 Accounts - Dual Space : यह भी काफी अच्छा एप्लीकेशन है | इसे भी आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर  सकते है |

Baidu map : यह एक Web Mapping Service एप्लीकेशन है | यह भी एक चाइनीज एप्लीकेशन है | इसके जगह पर आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है |

Alternatives of Baidu map :
  1. Google Map : इस एप्लीकेशन को गूगल कंपनी ने बनाया है | आप Baidu map की जगह पर इस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर सकते है | यह काफी फेमस एप्लीकेशन है | यह भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

ES File Explorer : यह एक फाइल मैनेजमेंट एप्लीकेशन है | भारत में इसे काफी पसंद किया गया था | हालांकि यह भी एप्लीकेशन बैन हो गया है तो नीचे दिए गये एप्लीकेशन को इसके विकल्प के रूप में डाउनलोड कर सकते है |

Alternatives of ES File Explorer :
  1. Files by Google : इस एप्लीकेशन को गूगल द्वारा बनया गया है | यह एक फाइल मैनेजमेंट एप्लीकेशन है | इसमें आपको काफी सारे नए फीचर्स देखने को मिलेंगे जैसे कि Free Up Space, Find Files Faster, Share files offline, Backup to the cloud इत्यादि | यह भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

Bigo Live : Bigo Live को लाइव स्ट्रीम और वीडियो कॉलिंग ऐप के रूप में लॉन्च किया गया था, आप आसानी से Bigo पर लाइव हो सकते हैं और दुनिया भर के लोगों से जुड़ सकते हैं। आपको एक सेलिब्रिटी होने का अवसर मिलता है और हजारों फॉलोवर होते हैं। जिनके साथ आप बातचीत कर सकते है |

Alternatives of Bigo Live :

1. Kitty Live : इस एप्लीकेशन को आप Bigo Live के जगह पर इस्तेमाल कर सकते है इसमें आपको वो सारे फीचर्स मिल जाते है जो की Bigo Live में मिलते थे | यह एप्लीकेशन दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य पूर्व में नंबर 1  लाइव स्ट्रीमिंग ऐप के लिए सबसे लोकप्रिय मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऐप में से एक है! यह भी आपको गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |

2. Tango : टैंगो  एक VoIP ऐप और Service है |  जो आपको मुफ्त संदेश भेजने, मुफ्त वॉयस कॉल करने और दुनिया भर में किसी को भी मुफ्त वीडियो कॉल करने की अनुमति देता है, बशर्ते वे भी टैंगो का उपयोग करें। टैंगो लाइव चैट एप्लिकेशन का उपयोग करके, आप वीडियो को लाइव स्ट्रीमिंग के रूप में साझा कर सकते हैं | यहां तक ​​कि वीडियो भी देख सकते हैं। इस एप्लिकेशन में और अधिक विशेषताएं हैं जैसे कि जब भी आप ग्रुप वीडियो कॉलिंग में होते हैं, तो आप अपने वीडियो में स्टिकर का उपयोग कर सकते हैं। इसे आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है |


Youcam makeup : यह एक फोटो एडिटिंग एप्लीकेशन है | जिसमे आपको कई सारे फीचर्स देखने को मिलते है जैसे कि Live Makeup Cam, AR Makeover,Airbrush face tune इत्यादि | इसके जगह पर आप नीचे दिए गये एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते है |

Alternatives of Youcam makeup :
  1. Pretty Makeup : इस एप्लीकेशन को आप Youcam makeup के जगह पर उपयोग कर सकते हो | इसमें वो सारे फीचर्स देखने को मिल जाते है जो आपको Youcam makeup में देखने को मिलते थे | यह आपको गूगल प्ले स्तोरेपर मिल जायेगा |
  2. Youface Makeup : आप चाहे तो इस एप्लीकेशन को भी Youcam makeup की जगह पर इस्तेमाल कर सकते है | यह भी गूगल प्ले स्टोर पर मिल जायेगा |
ZOOM Cloud Meetings : यह एप्लीकेशन वैसे तो भारत में  बैन नहीं हुआ है क्यूंकि यह एप्लीकेशन अमेरिकी कंपनी द्वारा बनाया गया है | इसका हेडक्वार्टर कैलिफ़ोर्निया में है | कंपनी की बड़ी वर्क फ़ोर्स चीन में काम करती है | जिसपर पिछले दिनों सर्विलांस और सेंसरशिप को लेकर सवाल खड़े किये गये थे |

लॉकडाउन के दौरान विडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप के रूप में यह काफी फेमस हुआ था | इसी दौरान डाटा सिक्यूरिटी को लेकर सवाल उठ रहे थे |  हालंकि कंपनी ने इसमें सुधार का दावा कर रही है | मगर भारत सरकार ने  एडवाईजरी जारी कर कहा कि ज़ूम ऐप सुरक्षित प्लेटफ़ॉर्म नहीं है | अतः आप इस एप्लीकेशन के जगह पर नीचे दिए गये एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर सकते है |

Alternatives of ZOOM Cloud Meetings :
  1. Jio Meet : इसे भारत की जिओ कंपनी ने अभी हाल ही में लांच किया है | इसमें काफी सारे फीचर्स ज़ूम ऐप से मिलते जुलते है | इसकी ख़ास बात यह है कि यह  हाईडेफिनेशन मोड में अनलिमिटेड फ्री कॉल देता है | जिसमे एक बार में 100 लोग जुड़ सकते है | 

                         

तो दोस्तों आज का हमारा यह लेख "Here are the best alternatives of  59 Chinese apps banned by India " मैंने आज के इस लेख में यह बताने की कोशिश की है कि जो एप्लीकेशन भारत में बैन हुए है उनके दुसरे विकल्प क्या है | उम्मीद है कि आपको हमारा आज का यह लेख पसंद आया होगा | पसंद आया हो तो हमारे इस ब्लॉग को सब्सक्राइब करे, और हमारे फेसबुक पेज पर फॉलो करे और अपने दोस्तों के साथ शेयर करे |
तो दोस्तों आज के लिए बस इतना ही फिर मिलेंगे अपनी अगली लेख के साथ तबतक के लिए अलविदा दोस्तों...आप का दिन शुभ हो !









Previous
Next Post »

No comments:

Post a Comment

किसी प्रकार के सुझाव या जानकरी के लिए आप हमे कमेंट करके जरुर बताये |